Best Romantic Shayari

shayari on eyes

अगर आपको किसी की आँखें बहुत प्यारी लगती है तो हम ख़ास आपके लिए लाये है shayari on eyes आँखों पर शायरी बहुत कम लोग लिखते है। और इसीलिए हम अपने रीडर्स के लिए लाये है। आँखों पर कुछ बेहतरीन अलफ़ाज़।

आप माने या ना माने लेकिन आँखें भी बातें करती है। ऐसा कई बार होता है जब हम ज़ुबान से कुछ ना बोले लेकिन आँखे सब कुछ बयां कर देती है। किसी की आँखों में देख कर हम जान सकते है कि सामने वाला झूठा है, ईमानदार है या धोखेबाज़ है।

विशेषज्ञों का भी मनना है कि आँखें अपने अंदर बहुत से जज्बात छुपाये रहती है लेकिन कई बार वो जज्बात लाख कोशिशों के बाद भी दिखाई दे जाते है।

Shayari On Eyes

दिल की बातें बता देती है आँखें,

धड़कनो को जगा देती है आँखें

दिल पे चलता नहीं जादू चेहरे का भी

दिल को तो दीवाना बना देती है आँखें

Shayari On Eyes image

आँखें ही बना देती है फ़साना किसी का,

आँखें ही बना देती है दीवाना किसी का

आँखें ही हंसती है, आँखे ही रुलाती है

आँखें ही बसा देती है घराना किसी का

Shayari On Eyes

उदास आँखों में अपनी करार देखा है,

पहली बार उसे बेक़रार देखा है

जिसे खबर ना होती थी मेरे आने जाने की,

उसकी आँखों में अब इंतज़ार देखा है

Eyes shayari image, intjar shayari image, girl Eyes image

मेरी आँखों के आंसू कह रहे है मुझसे

अब दर्द इतना है कि सहा नहीं जाता

न रोक पलकों से छलकने दे,

अब यूँ इन आँखों में रहा नहीं जाता

Shayari On Eyes

आँखों में तेरी डूब जाने को दिल चाहता है,

इश्क में तेरे बर्बाद होने को दिल चाहता है

कोई सम्भालो मुझे, बहक रहे है कदम

वफ़ा में तेरी मर जाने को दिल चाहता है

Eyes image

सूख गए फूल पर बहार वही है,

दूर रहते है पर प्यार वही है

जानते है हम कि मिल नहीं पा रहे आपसे,

मगर इन आँखों में मोहब्बत का इंतज़ार वही है

Shayari On Eyes

तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है

ये उठे तो सुबह चले, ये झुके तो शाम ढले,

मेरा जीना मेरा मरना इन्ही पलकों के तले

तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है

ये आँखें बात करती है, ये आँखें इज़हार करती है

तुम कहो या ना कहो, ये आँखें इकरार करती है

एक तक देखे कभी, तो आँखें प्यार करती है

हो गाड़ी ज़मीं पे तो, हया का वो एहसास करती है

Shayari On Eyes

ये आँखें ही है जो बिन भाषा के सब जानती है,

ये आँखें ही है जो नफरतों को पहचानती है

आँखें ना हो तो क्या जहाँ, क्या जहाँ की रौशनी

आँखें ही सबसे हंसी, आँखों से ही तो है ज़िन्दगी

love image

दोस्तोंहमें यकीन है कि ये Shayri on Eyes आपको अच्छी लगी होगी। अगर आप इस शायरी में कुछ और add करना चाहते है तो कमेंट में ज़रूर बताये।

Girlfriend Impress Shayari – दिल की बात शायरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *