Hindi StoriesHorror Story

Real ghost Story in hindi

कहा जाता है कि भूत- प्रेत से जुड़ी कहानियां सिर्फ ग्रामीण इलाके में ही देखने और सुनने को
मिलती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भूत- प्रेत और आत्माओं जैसी चीजें के बारे में बहुत सारी कहानियां बड़े- बड़े शहरों से भी आपको सुनने को मिल जाएगी। देश की राजधानी दिल्ली
में ही कई इलाके हैं, जिन्हें हॉन्टेड प्लेस कहा जाता है। तो आइए दिल्ली की एक जगह से जुड़ी
सच्ची और डरावनी कहानी real ghost Story in hindi आपको बताते हैं।

Real ghost Story in hindi

Real Ghost Story image

ये इलाका धौला कुआं से दिल्ली कैंट की ओर जा रहे हाई-वे का है। नोएडा के रहने वाले विजय
की मानें तो वो रात के करीब डेढ़ बजे अपनी कार से अपने घर नोएडा की ओर जा रहे थे।

real ghost story in hindi

उनके साथ उनके दो दोस्त और भी मौजूद थे। वे लोग अपने किसी खास दोस्त की शादी अटेंड
कर के लौट रहे थे। विजय गाड़ी ड्रिव कर रहा था। सड़क सुनसान होने की वजह से उन्हें गाड़ी
की स्पीड काफी तेज थी और गाने की वॉल्यूम भी काफी हाई थी।

धौला कुआं से दिल्ली कैंट की ओर जा रहे हाई-वे जैसे वे लोग पहुंचे कि विजय को लगा कि
सड़क पर खड़ा कोई हाथ हिला रहा है। जैसे ही गाड़ी पास आई तो उन्होंने देखा कि वो एक
लड़की है। वो औरत दिखने में बेहद खूबसूरत थी। विजय ने उसे देखकर गाड़ी साइड में रोक दी।

गाड़ी रोककर विजय ने उस औरत से पूछा कि वो इतनी रात को सुनसान सड़कों पर क्या कर
रही है। तो उसने कहा कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है और उसका घर पास में ही है, ऐसे में वो
उसे लिफ्ट देते तो बहुत मेहरबानी होती।

real ghost story in hindi

विजय ने उस लड़की को गाड़ी में बैठा लिया। लड़की गाड़ी में विजय के साथ आगे बैठी और
उसके दोनों दोस्त पीछे बैठे थे। तभी कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी के अंदर बहुत ज्यादा ठंड होने
लगी। विजय ने एसी की तरफ देखा तो वो भी बंद था, लेकिन गाड़ी में ठंड बढ़ती ही जा रही थी।

अचानक कुछ देर बाद विजय ने देखा कि लड़की का सिर नीचे झुका हुआ है और वो कुछ
बड़ बड़ाए जा रही है। विजय ने बहुत बार उससे पूछा कि वो ठीक तो है, लेकिन उसने जवाब नहीं
दिया। तभी विजय ने गाड़ी रोकी और जैसे ही लड़की का सिर अपने हाथों से उपर किया, उसकी

आंखें फटी की फटी रह गई और धड़कन तो मानों चलना ही बंद हो गया हो। उसने देखा कि लड़की का पूरा चेहरा जला हुआ था और आंखे आगे की ओर निकली हुई थी।

real ghost story in hindi

ये नजारा देख पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया, फिर वो गाड़ी से निकलने की कोशिश करने
लगा। लेकिन विजय गाड़ी से निकल नहीं पा रहा था। इतने में उसके दोनों दोस्त गाड़ी से बाहर

निकल चुके थे। विजय उसे देख गिड़गिड़ाने लगा और जोर- जोर से रोने लगा। तभी उसे चक्कर आ गया और वो बेहोश हो गया। अचानक सुबह 4 बजे जब उसे होश आया तो उसने देखा कि

वो गाड़ी में ही है और उसके दोनों दोस्त कुछ लोगों के साथ बाहर खड़े हैं। विजय जैसे ही गाड़ी से बाहर आया तो उसके दोस्तों ने बताया कि वे लोग भाग कर कुछ लोगों को इक्ट्ठा कर के लाए।

जब उन्होंने देखा कि गाड़ी में लड़की नहीं थी और वो बेहोश पड़ा था। विजय को मालूम पड़ा कि वो लड़की सच में चुड़ैल थी। जो अक्सर यहां से गुजरने वाले लोगों को दिख जाती है। विजय की सांसे अब भी काफी तेज चल रही थी।

 

दरअसल कहा जाता है कि जिस लड़की की आत्मा वहां अक्सर लोगों को दिखाई देती है, उसकी
हत्या हुई थी। एक रात गाड़ी खराब होने की वजह से वो उसी सड़क पर खड़ी थी। तभी एक कार

में बैठे कुछ लड़कों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और फिर उसके साथ गैंगरेप करके
उसकी बॉडी को जला दिया।

दिल्ली के सबसे साफ- सुथरे और शांत इलाके में से एक है दिल्ली कैंट। लोग कहते हैं कि यहां इस तरह की भूतिया घटना कई लोगों के सात घट चुकी है। एक लड़की रात को सफेद कपड़ों में

real ghost story in hindi

सभी से लिफ्ट मांगती है और जो गाड़ी नहीं रुकती है, वो उसी के साथ दौड़ने लगती है। मै कहानी शुरू करने से पहले आपको बता दूँ की जहाँ ये घटना हो रही है वहाँ अभी तक बहुत सी घटनाये और उससे जुडी कहानी हमें मिली है।

अगर आप को ये कहानी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ ज़रुर शेयर करे और दोस्तों,भूत- प्रेत से जुड़ी कुछ ऐसी ही सच्ची घटनाएं आपके पास भी हैं,तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं या मेल भी कर सकते हैं।

 

Inspirational Moral Stories जिंदगी को देखने का नजरिया बदल देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *